Header Ads Widget

थायराइड का इलाज: थायराइड से छुटकारा पाएं आजमाएं ये आसान एवं घरेलू उपचार

Treatment of Thyroid: थायराइड की बढ़ती समस्या और इसकी वजह से होने वाली दूसरी बीमारियों से बचने के लिए थायराइड का इलाज और थायराइड में क्या करें और क्या नहीं, इस विषय में जानिए विस्तार में। 

treatment-of-thyroid-hindi

थायराइड का घरेलू उपचार, थायराइड से छुटकारा पाने के आसान एवं घरेलू उपाय 

आयुर्वेद ही थायराइड का रामबाण इलाज है, आयुर्वेद के द्वारा ही काफी हद तक इस बीमारी का इलाज संभव है। आपके खाने में आयोडीन की कमी होना या फिर इसका ज्यादा इस्तेमाल करना, अन्य दवाओं के साइड इफेक्ट के अलावा भी अगर आपके परिवार में किसी को पहले से थायराइड की समस्या है तो भी इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। 

अक्सर देखा गया है कि यह पुरुषों से ज्यादा महिलाएं थायराइड का शिकार होती हैं। जिसकी वजह से कई तरह की दूसरी बीमारियों के होने का भी खतरा बना रहता है। 

थायराइड एक ऐसा मर्ज है जिसे आयुर्वेदिक उपचार से ही ठीक किया जा सकता है। 

तो थायराइड का आयुर्वेदिक उपचार करके इसे कैसे दूर किया जा सकता है, आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें: हमेशा स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए 18 हेल्थ टिप्स

(1) अलसी के 1 चम्मच चूर्ण या साबुत, सुबह ब्रश करने के बाद इसका प्रयोग कर सकते हैं।

(2) नारियल के तेल की 1 से 2 चम्मच गुनगुने दूध के साथ में खाली पेट सुबह-शाम लेने से भी इस रोग में फायदा होता है।

(3) विभीतिका चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण और पुश्करबून चूर्ण भी 3 ग्राम शहद के साथ में या गुनगुने पानी के साथ में दिन में दो बार लेने से आराम मिलता है। इसके कैप्सूल भी आयुर्वेदिक दुकानों पर मिल जाएंगे।

(4) सबसे आसान तरीका हरा धनिया का पानी पी सकते हैं, हरे धनिए को बारीक पीसकर या उबाल कर उसका पानी रोज सुबह पीने से चमत्कारी प्रभाव पड़ता है। सूखे धनिये के पानी को बनाने के लिए शाम को तांबे के बर्तन में पानी लेकर उसमें 1 से 2 चम्मच सूखे धनिये को भिगो दें और सुबह इसे अच्छी तरह से मसल कर छान कर पीने से फायदा होगा।

(5) गाय के घी को दो-दो बूंद पिघला के नाक में डालने से इस बीमारी में लाभ मिलता है।

(6) सबसे अचूक रामबाण औषधि त्रिकुटा 20 ग्राम, बहेड़ा 20 ग्राम, प्रवाल पिष्टी 5 ग्राम और गोदन्ती 10 ग्राम मिलाकर पीस लें, रोज सुबह शाम एक एक ग्राम की मात्रा ले कर शहद में मिलाकर सेवन करने से थायराइड से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा । ऐसा कम से कम तीन महीने तक करें। 

ये भी पढ़ें: हरा धनिया है बहोत गुणकारी जानिए इसके क्या क्या हैं फायदे

थायराइड में इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है

क्या करें

(1) रोज कम से कम गिलास दूध पीना चाहिए। आम, शहतूत, स्ट्राबेरी, तरबूज़ और खरबूजे का सेवन कर सकते हैं।

(2) खाने में दालचीनी, अदरक, लहसुन, सफेद प्याज, आदि जरूरी है। खाना पकाने में नारियल तेल का प्रयोग लाभदायक होता है। मरीज को जल्दी हजम होने वाला भोजन करना चाहिए, खिचड़ी, दलिया, थुली आदि का प्रयोग भी कर सकते हैं।

(3) सुबह सुबह 10 से 15 मिनट गुनगुनी धूप भी लेनी चाहिए।

क्या न करें

(1) खाने में उन चीजों का परहेज करना चाहिए जिससे हजम करने या पचाने में परेशानी होती हो।

(2) बहुत ज़्यादा ठंडे, पदार्थो का सेवन नहीं करना है।

(3) मिर्च-मसालेदार, तैलीय, खट्टे पदार्थों का प्रयोग नहीं चाहिए।

(4) दही नहीं नहीं खाना है। बासी खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

(5) शकरकंदी, बंदगोभी, फूलगोभी, मूली, शलजम, मक्का आदि का सेवन कम से कम करें।

(6) बहुत ज़्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करनी चाहिए और बहुत ज़्यादा यौन क्रिया भी नहीं होना चाहिए।


इन सभी बातों को फॉलो करके आप थायराइड को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: नाभि चिकित्सा पद्धति के फायदे या नाभि में तेल लगाने से फायदे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ