Header Ads Widget

हरी धनिया खाने के फायदे: हरा धनिया है बहोत गुणकारी जानिए हरी धनिया के ये 7 फायदे

हरा धनिया के फायदे: क्या आप जानते हैं कि हरे धनिए में कई औषधीय गुण होते हैं और यह कई बीमारियों को रोकने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है.. 
benefits-of-green-coriander-hindi

हरा धनिया के फायदे: हरा धनिया के हैं ये 7 बेहतरीन फायदे 

हरा धनिया हर घर में उपयोग किया जाता है, भोजन किसी भी प्रकार का हो हरा धनिया लगभग सभी में उपयोग में लाया जाता है, खाने में धनिया का बहुत महत्व है, हरा धनिया खाने का स्वाद भी बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हरा धनिया के फायदे और भी बहुत से हैं। 

चलिए जानते हैं हरा धनिया किस प्रकार अत्यंत उपयोगी है...

हरी धनिया आसानी से पाए जाने वाली एक प्रकार की सब्जी भी है, कई बार सब्जी खरीदते समय धनिया उसके साथ फ्री में भी मिल जाती है और कई बार पैसे देकर खरीदा जाता है, सब्जी बनाने के बाद या फिर कोई और प्रकार से भी आपको हरे धनिए की जरुरत होती है, सर्दियों के मौसम में बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ जाती है और इसका उपयोग हर घर में होता है। 

हरा धनिया एक तरह की औषधि है जो कई तरह के गुणों से भरपूर होती है, इसके नियमित सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है, इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स होते हैं, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इन सबके अलावा भी हरे धनिए में आयरन, कैरोटीन, पोटेशियम और विटामिन भी होता है। 


हरे धनिए के कुछ बेहतरीन फायदे..

1- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है..

हरा धनिया पेट मे होने वाली कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है, जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की शिकायत होती है या पाचन तंत्र कमजोर है, तो वो लोग हरे धनिए का इस्तेमाल जरूर करें इसके नियमित सेवन से फायदा होगा।

2- थायराइड के लिए अत्यंत उपयोगी है..

अगर कोई थायराइड मर्ज से पीड़ित हैं तो उनके लिए हरे धनिए का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। हरे धनिए का जूस बनाकर पीने से चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलेंगे। 

3- ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद..

हरा धनिया शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मददगार होता है, शुगर मरीजों के लिए हरा धनिया एक प्रकार की औषधि है, अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो यह ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल करता है। 

4- एनीमिया (खून की कमी) से राहत मिलती है..

हरा धनिया आयरन से भी भरपूर होता है, जिससे खून बढ़ता है इसी वजह से ये एनीमिया में फायदेमंद होता है, इसलिए इसका नियमित सेवन करने से शरीर में रक्त बढ़ाने में मददगार होता है। 

5- आंखों की रोशनी को बढ़ाता है..

हरे धनिए में विटामिन ए होता है, जो आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है, अगर आप हर दिन हरे  धनिए का भरपूर सेवन करते हैं तो आपके आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 

6-बालों की समस्याओं में है फायदेमंद..

हरे धनिए का जूस बनाकर पीने से 'थायराइड' में तो फायदा होगा ही साथ साथ बालों की समस्याएं जैसे असमय सफेद होना, ज्यादा टूटना और सिर में रूसी आदि से भी राहत मिलती है, इसका रस निकालकर नहाने के आधा घंटा पहले सिर पर लगाने से बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं। 

7- कोलेस्ट्रॉल कम करता है..

धनिया किसी भी रूप में खाएं यह फायदेमंद ही होता है, इससे आप अपना कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं, धनिए के बीज को उबालकर उसका पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल में राहत मिलती है। 

ये भी पढ़ें: Benefits of figs अंजीर खाने के फायदे 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ