व्हाट्सएप पर सीक्रेट चैटिंग (Secret chatting on whatsapp)
पहली ट्रिक एक ऐसी WhatsApp ट्रिक है जिससे ऑफलाइन रहकर भी आप चैटिंग कर सकते हैं, और इसका किसी को पता भी नहीं चलेगा और ना ही कोई आपको डिस्टर्ब कर पाएगा।
दूसरी ट्रिक में आप Whats app पर की गई बात-चीत को डिलीट करने के बजाय सबसे छुपा कर भी रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप के डिलीट हो चुके मैसेज को फिर कैसे पढ़ें ?
चलिए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर सीक्रेट चैटिंग कैसे करते हैं :-
सीक्रेट चैटिंग का पहला तरीका:-
कई बार, या अक्सर आप अपने किसी खास दोस्त या फिर किसी भी खास व्यक्ति से WhatsApp पर बात इसलिए नहीं कर सकते हैं कि आपको इस बात का डर रहता है कि कोई और आपको ऑनलाइन देख लेगा।
तो फिर ये सिर्फ आपके लिए है, क्योंकि आज हम आपको WhatsApp की एक ऐसी खास ट्रिक से परिचित करा रहे हैं जिसकी सहायता से आप Offline रहते हुए भी अपने किसी भी खास मित्र से आसानी से चैटिंग कर सकते हैं, और वो भी बिना दूसरों के हस्तक्षेप या फिर किसी डिस्टर्बेंस के।
अब आपको पहले ट्रिक की सारी डिटेल्स बताते हैं:-
अगर आप व्हाट्स ऐप पर ऑनलाइन दिखाई देते हैं तो उसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आपके कांटेक्ट में रहने वाले सभी लोगों को इस बात का पता चल जाता है कि आप किसी के साथ ऑनलाइन चैटिंग कर रहे हैं, और अक्सर आपको ऑनलाइन देखने के बाद अन्य लोग भी आपको मैसेज करने लगते हैं, या फिर कुछ और भी समझ लेते हैं, ऐसी स्थिति में आप इस ट्रिक का उपयोग करके बाकी सभी लोगों की नजरों से बचे रह सकते हैं।
WhatsApp पर Offline सीक्रेट चैटिंग करने के सिंपल स्टेप्स
यहां हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करेंगे तो आपकी गतिविधि कोई नहीं जान सकता।
- पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाइए ,आपको सर्च बॉक्स में WA bubble for chat लिखकर ऐप डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड होने के बाद ऐप जो भी परमिशन मांगेगा उस पर आप allow करते जाइए।
- बस आपका काम पूरा हो गया, अब वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज आपको इस bubble में आ जाएंगे।
- इसमें आप Offline रह कर भी आराम से chatting कर सकते हैं, और चैटिंग करते वक्त किसी को online भी नहीं दिखेंगे।
- सबसे बड़ी बात यह है कि आपका लास्ट सीन भी कोई नहीं देख सकता।
- आप यहां WA bubble for chat पर टैप (क्लिक) करके भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीक्रेट चैटिंग का दूसरा तरीका :-
कुछ लोग ये नहीं चाहते कि उनके पर्सनल चैट को कोई दूसरा व्यक्ति पढ़ सके, और ज्यादातर व्हाट्स ऐप यूजर अपनी पर्सनल chatting को सिर्फ इसलिए ही डिलीट कर देते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो अपनी पर्सनल चैटिंग को डिलीट करने की बजाय उसे छुपा सकते है, और फिर अपनी जरुरत के अनुसार उसे दोबारा वापस भी ला सकते है, वो कैसे होगा, यह भी जानते हैं
- सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप को ओपन कीजिए।
- अब वो व्यक्ति जिसकी चैट को आप छुपाना चाहते है, उसके नाम को कुछ देर तक दबाकर रखें।
- आपके ऐसा करते ही आप ऊपर दाईं तरफ एक Archive बटन 📥 का एक ऑप्शन आ जाएगा।
- जब आप उस Archive बटन के ऊपर टैप करें, उस व्यक्ति से की हुई पूरी चैट हिस्ट्री छुप जाएगी।
अब आप सोचेंगे कि उस छुपी हुई chatting वापस कैसे देखें ?
तो चलिए वह भी बताते हैं आपको
- अब फिर से अपना व्हाट्स एप ओपन करिए और लगातार स्क्रॉल करते हुए सबसे नीचे आ जाइए।
- अब यहां आपको सबसे नीचे Archived लिखा दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आप जिस व्यक्ति से चैट करना चाहते है, उसके नाम पर कुछ देर तक दबाकर रखें।
- अब आप फिर से देखेंगे कि ऊपर Unarchive का बटन 📤 आ गया है, जैसे ही आप उस बटन पर टैप करेंगे, तुरन्त आपकी छुपाई हुई चैटिंग खुल जाएगी, और WhatsApp के स्क्रीन पर वह चैटिंग फिर दिखाई देने लगेगी।


0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box