अंकुरित अनाज खाने के फायदे:- अंकुरित अनाज खाने के बहुत से फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नुकसानदायक भी है। चलिए जानते हैं कि हमारे शरीर को अंकुरित अनाज खाने के फायदे क्या हैं और इससे क्या नुकसान हो सकता है।
अंकुरित अनाज खाने के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन यह नुकसानदायक भी हो सकता है:-
अंकुरित अनाज सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, यह हकीकत है, लेकिन यह कुछ मामलों में नुकसानदायक भी साबित होता है इसलिए आज हम आपको अंकुरित अनाज के फायदे और नुकसान दोनों बता रहे हैं। अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना, गेहूं, मोट, मटर आदि का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स) प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। स्प्राउट्स का नियमित सेवन करने से मोटापा कम होता है, डायबिटीज जैसी बीमारियों के अलावा भी इसके अनेकों फायदे हैं।
पहले जानते हैं अंकुरित अनाज किसे कहते हैं:-
चना, गेहूं, मूंग, उड़द, मटर, मोट आदि को, या तो फिर इनमें से किसी एक को पानी में डालकर रात भर रखा जाता है, फिर दूसरे दिन उसका पानी छानकर उसे एक सूती (cotton) के कपड़े में लपेट कर किसी नमी वाले स्थान या फ्रिज में रखा जाता है, इसके अगले दिन उनमें से अंकुर फूटने लगते हैं। अगर आप चाहें तो उस कपड़े पर दोबारा पानी का छिड़काव कर सकते हैं और इसे अगले दिन तक के लिए फिर से छोड़ दें, जिससे उस अनाज के अंकुर और ज्यादा बड़े हो जाते हैं, जिसे अंकुरित अनाज कहते हैं।
अंकुरित अनाज के फायदे क्या क्या है, और अंकुरित अनाज कब खाएं:-
इम्यून सिस्टम के लिए..
स्प्राउट्स इम्यून सिस्टम को बहुत मजबूत बनाता है, अंकुरित अनाज खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, और यह शरीर को भी स्वस्थ रखता है, अंकुरित अनाज में मौजूद पोषक तत्व हर प्रकार के इंफेक्शन को दूर रखते हैं।
ये भी पढ़ें: हमेशा स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए 18 हेल्थ टिप्स
हृदय(दिल) के लिए..
प्रतिदिन नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना दिल के लिए बहुत लाभकारी होता है, यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है, यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करता है जिससे हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
मोटापा कम करने में..
अंकुरित अन्न खाने से वजन तेजी से कम होता है, अगर आप इसे रोज सुबह नाश्ते में खाते हैं तो यह जल्दी से भूख नहीं लगने देता, जो कि वजन कम करने में महत्वपूर्ण है।
ताकत के लिए..
इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन आदि अत्यधिक मात्रा में होते हैं जो कि मजबूत शरीर के लिए आवश्यक है, इसलिए यह शरीर को स्वस्थ, मजबूत और शक्तिशाली बनाता है।
आंखों के लिए..
अंकुरित अनाज में मौजूद प्रोटीन, विटामिन ए और मिनरल्स आंखों के लिए आवश्यक है और ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं, अंकुरित अनाज का नियमित सेवन दिमाग की स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है।
ब्लड शुगर के लिए..
अगर आप किसी भी प्रकार के अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं तो यह आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। शुगर के मर्ज में अक्सर भूख ज्यादा लगती है, और अंकुरित अनाज आपकी भूख पर नियंत्रण रखता है, जिससे यह शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।
गर्भावस्था के लिए..
गर्भावस्था के समय (गर्भ धारण से लेकर बच्चे को जन्म देने के बाद) भी महिलाओं को खाने का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, इस स्थिति में अंकुरित अनाज का नियमित सेवन करना लाभकारी होता है, क्योंकि मां और बच्चे दोनों को पूरी तरह स्वस्थ रखने में इसमें मौजूद पोषक तत्व बहुत मददगार होते हैं, इससे प्रजनन के दौरान होने वाली हर कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वास्थ्य एवं सुन्दरता..
अंकुरित अनाज में विटामिन, और प्रोटीन जैसे अनेक पोषक तत्वों की अत्यधिक मात्रा होने के कारण ये त्वचा को निखारने, उन्हें चमकदार बनाने के साथ साथ शरीर की बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक होते हैं।
बालों के लिए..
स्प्राउट्स में अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी होता है इसलिए इसका नियमित सेवन बालों के लिए बहुत लाभकारी है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं, और बालों का टूटने, झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।
अंकुरित अनाज खाने के नुकसान:-
इसे कच्चा खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।
स्प्राउट्स कच्चा खाने से ये हजम ना हो पाने के कारण अक्सर पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्या होने लगती है।
अंकुरित अनाज ज्यादा मात्रा में ना खाएं, ऐसा करना भी नुकसानदायक होता है।
इसमें अत्यधिक पोषक तत्व होते हैं, कच्चा होने के कारण अक्सर शरीर इसे पचा नहीं पाता, इसलिए इसे पकाना बहुत जरूरी होता है।
अंकुरित अनाज कैसे बनाएं:-
चना, गेहूं, मूंग, उड़द, मटर, मोट, ये एक प्रकार के फलों के बीज होते हैं, उन्हें शाम के समय नमक के साथ पानी में डालकर रात भर रख दें। सुबह इन्हें पानी से निकाल कर अलग करके एक सूती (कॉटन) कपड़े में लपेटकर ठंडे स्थान पर रखें, याद रखें कि उसकी नमी बरकरार रहे। कुछ ही दिनों या दो से तीन दिन में ही ये अंकुरित हो जाते हैं।
अंकुरित अनाज कैसे खाएं:-
अंकुरित अनाज को कच्चा भी खा सकते हैं लेकिन इसमें बैक्टीरिया होने की सम्भावना रहती है, और फूड पॉइजनिंग होने का खतरा भी, इसलिए उन्हें पानी में स्वादानुसार नमक मिलाकर दस मिनट उबालें, फिर पानी से निकाल कर खा सकते हैं, आप इसे अपने स्वादानुसार छौंक बघार (तड़का) लगाकर भी खा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि ये ज्यादा मसालेदार, ज्यादा तीखा ना हो। उसे सुबह नाश्ते में खाना सबसे अच्छा रहेगा।

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box