Motivational Quotes
| Motivational quotes |
कुछ महान लोगों के मुख से निकले ऐसे अनगिनत शब्द है जिनका हमारी जिन्दगी बहोत महत्त्व है.. इन्हीं में से कुछ हम आपके साथ साझा कर रहे हैं..
रिश्तों की कदर भी पैसों की तरह ही करनी चाहिए..! क्योंकी दोनों को कामना जितना मुश्किल है..! गंवाना उतना ही आसान..।
समझदारी भरी बातें सिर्फ दो ही लोग करते हैं..! एक वो जिसकी उम्र अधिक हो..! और दूसरा वो जिसने बहुत कम उम्र में बहुत बूरा वक्त देखा हो..!
जरुरी नहीं कि जिनकी सांसे ना चल रही हो वो ही मुर्दा हो..! जिसमें इन्सानियत ना हो वो भी किसी मुर्दे से कम नहीं होता..।
जब परिवार बुरा लगने लगे और परायेअपने लगने लगे..! तो समझ लीजिए कि विनाश का आरम्भ हो चुका है..।
उस व्यक्ति की ताकत का कोई मुकाबला नहीं..! जिसकी पास ताकत के साथ साथ शहन शीलता भी हो..।
यदि हम अपने समस्त कार्यों को ईमानदारी से करते हैं.. तो हमें कभी भी डर का अनुभव नहीं हो सकता..।
कभी कभी बुरा समय आपको अच्छे लोगों से मिलवाने के लिए आता है..।
हमारे द्वरा कहे गए अपशब्द का अर्थ यही है कि..! हममें सही शब्दों का इस्तेमाल करने की बुद्धि नही है..।
अच्छे किरदार और अच्छे विचारों के लोग हमें हमेशा याद रहते हैं..! दिल में भी, शब्दों में भी और दुआओं में भी..।
इसे भी पढ़ें - चाणक्य नीति
मुस्कान आपके हृदय की मधुरता बताती है..! शान्ति आपकी बुद्धि की परिपक्वता बताती है..! और दोनों का ही होना मनुष्य की संपूर्णता दर्शाती है..।
आशा चाहे जितनी भी कम हो, निराशा से बहुत अच्छी होती है..।
दो हांथ से हम दस लोगों को कभी नहीं हरा सकते..! लेकिन दोनों हाथों को जोड़ कर हम लाखों का दिल जीत सकते हैं..।
महान लोग कभी भी समस्याओं को देखकर रूकते नही..! बल्कि निरन्तर आगे बढ़ते रहते हैं..।
मन का झुकना बहुत ज़रूरी है..! मात्र सिर झुकाकर परमात्मा नहीं मिलते..।
संघर्ष के मार्ग पर जो भी चलता है..! वही संसार को बदलता है..! जिसने अन्धकार, मुसीबतों, और खुद से जंग जीत ली..! सूर्य बनकर वही निकलता है..।
हर जलते हुए दिये के नीचे अंधेरा होता है..! हर रात के पिछे सवेरा होता है..! लोग डर जाते हैं मुश्किलों को देख कर..! लेकिन हर मुश्किल के पिछे सफल सबेरा होता है..।
एक सुखद जीवन के लिए, मस्तिष्क में सत्यता, होठों पर प्रसन्नता और हृदय में पवित्रता जरूरी है..! जिसके मन मस्त है, उसके पास समस्त है..।
जहां कोशिशों का कद बहुत बड़ा होता है..! वहां नसीब को भी झुकना ही पड़ता है..।
और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box