आंवला चूर्ण के फायदे : आंवला का चूर्ण अत्यन्त स्वास्थ्यवर्धक है, लेकिन यह नुकसानदायक भी होता है आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में
आंवला चूर्ण के फायदे और नुकसान
सभी जानते हैं कि आंवला चूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है लेकिन यह नुकसान भी पहुंचा सकता है, आंवला विटामिन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, प्रतिदिन आंवला के चूर्ण का सेवन करने से अनेकों फायदे होते हैं।
आंवला चूर्ण के फायदे: आंवला एक ऐसा फल है जिसे बहुत खट्टा होने की वजह से लोग खाना पसंद नही करते, लेकिन इसे किसी भी उम्र के सभी लोग कई तरह से खा सकते हैं, इसकी चटनी बनाकर, मुरब्बे के रूप में, अचार बनाकर, उसका चूर्ण बनाकर या फिर सीधे नमक के साथ, यह हर तरह से फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें: हरा धनिया है बहुत गुणकारी जानिए इसके क्या क्या हैं फायदे
पहले जानते हैं आंवला चूर्ण के फायदे
आंवला चूर्ण के फायदे बालों के लिए
इसका नियमित सेवन करने से बालों का असमय सफेद होना रुक जाता है, आंवला चूर्ण बालों को जड़ से मजबूत कर उन्हें चमकदार बनाता है। और बालों का झड़ना रोकता है।
आंवला चूर्ण त्वचा के लिए है फायदेमंद
आंवला के चूर्ण के नियमित सेवन से त्वचा निरोगी, स्वस्थ और चमकदार बनती है, और त्वचा का बूढ़ा होने से बचाव होता है। आंवले का जूस हो या चूर्ण, या फिर मुरब्बा यह हर तरह से फायदेमंद होता है।
आंवला चूर्ण के फायदे ब्लड शुगर में
जिन लोगों को ब्लड शुगर ( डायबिटीज) है उन्हें भी आंवले के चूर्ण का सेवन करना लाभकारी होता है, यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है, और यह कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी सहायक है।
आंवला चूर्ण आंखों के लिए
अगर अपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आंवले में मौजूद विटामिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे आंखों की रौशनी के साथ साथ आंखों की और भी समस्याओं में लाभदायक है।
हड्डियों के लिए
नियमित रूप से आंवले के सेवन से हड्डियां दुरुस्त होती हैं, आंवले में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है, इसके लिए आप आंवले का किसी भी तरह सेवन कर सकते हैं।
आंवला चूर्ण पेट के लिए
आंवले में फाइबर होता है जो पेट को स्वस्थ रखने में सहायक होता है, आंवला पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आंवले के मुरब्बे या इसके चूर्ण का नियमित सेवन करें।
आंवला चूर्ण मोटापा कम करने में सहायक होता है
जो लोग ज्यादा वजन से परेशान हैं उन्हें भी आंवले का सेवन करना चाहिए, यह वजन कम करने में भी सहायक होता है, इसका रोजाना इस्तेमाल वजन को नियंत्रित करता है।
आंवले को सुखाकर उसका चूर्ण घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, यह बाजार में भी मिल जाता है, प्रतिदिन सुबह एक चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद साबित होगा।
आंवले चूर्ण के नुकसान
जो लोग ज्यादा दुबले पतले है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह तेजी से वजन कम करने में सक्षम है।
गर्भावस्था के दौरान भी इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है इसलिए हो ऐसे समय इसका इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें: छोटी सी किशमिश के हैं ढेर सारे फायदे, क्या आप जानते हैं?

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box