आयुष्मान भारत या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना:- (PMJAY) केंद्र सरकार द्वारा देश भर के निम्न आय वर्ग वाले परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत Ayushman bharat योजना शुरू की गई है, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से
आयुष्मान भारत या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है और कैसे इसमें हर साल 5 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं (ईलाज) निशुल्क मिलती हैं ?
आयुष्मान भारत या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना:-
आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक ही हैं, ये पूरे विश्व का सबसे बड़ा गवर्नमेंट फंडेड इंश्योरेंस प्रोग्राम है, इस योजना से देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा, और पहुंच भी रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना निम्न आय वर्ग के परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराती है।
केंद्र सरकार द्वारा देश भर के निम्न आय वर्ग वाले परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत (Ayushman bharat) योजना शुरू की गई है, इस योजना के तहत देश के निम्न आय वर्ग के परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है, इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों को भी इलाज के लिए बीमा कवर में शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के फायदे:-
प्रधानमंत्री आयुष्मान या जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है, इस योजना में दवाई की लागत और ईलाज सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराया जाता है, और इसके अंतर्गत लगभग 1350 तरह की बीमारियों का इलाज कराया जाता है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी प्रकार से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस योजना का संचालन सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कराया जाता है, आयुष्मान भारत योजना को हम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानते हैं।
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए पैसों की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं होती।
कैसे करें आवेदन ?
जानते हैं कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में किस तरह आवेदन किया जाता है
1. सबसे पहले ग्राहक को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Jan arogya yojna) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 'Am I Eligible' पर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद अब आपको आगे की प्रक्रिया के लिए इस साइट पर लॉग-इन करना पड़ेगा।
3. लॉग-इन करने के बाद अब यहां अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड डालकर 'Generate OTP' पर क्लिक कीजिए।
4. अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी को आपको साइट पर डालना पड़ेगा।
5. यहां आपको अपना राज्य चुनना पड़ेगा।
6. उसके बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, फैमिली आईडी, या अपने नाम के इस्तेमाल से यह सर्च करना पड़ेगा कि आपका परिवार इस योजना के अंतर्गत कवर होगा या नहीं होगा।
7. अगर आप इस Jan arogya योजना के अंतर्गत कवर होने योग्य हैं, तो आपको एक ई-कार्ड प्राप्त करना होगा। इसके लिए आपको PMJAK आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र या किसी CSC सेंटर पर जाना होगा, जहां आधार कार्ड या राशन कार्ड के जरिए आपकी पहचान वेरीफाई होने के बाद आपका कार्ड बन जाता है।
8. आप आयुष्मान (Ayushman bharat) भारत योजना के कॉल सेंटर नंबर 14555 या 1800 111 565 पर कॉल करके भी अपने परिवार के योजना के अंतर्गत कवर होने या नहीं होने की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
9. आवश्यक होने पर ग्राहक को अपने परिवार पहचान से जुड़े दस्तावेज भी दिखाने की जरूरत होगी, इन दस्तावेजों में परिवार के सदस्यों की सरकार द्वारा प्रमाणित सूची, पीएम लेटर या आरएसबीवाई कार्ड भी शामिल होता है।
10. इन सभी के वेरिफिकेशन के बाद आपको यूनीक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ID के साथ एक प्रिंटेड ई-कार्ड भी पहुंचाया जाएगा।
11. जरूरत पड़ने पर योजना का लाभ उठाने के लिए आप आप इस आईडी का उपयोग कर सकते हैं।
इसी तरह की अपडेट्स पाने के लिए नॉटिफिकेशन को Allow करें
इन्हें भी पढ़ें:
>> हेल्थ टिप्स



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box