दिल को छू लेने वाले अनमोल विचार.. |
"सत्य, दान, कर्म, क्षमा, धैर्य, गुरू और..
आत्मविश्वास का त्याग कभी ना करें"।
*****
जीवन में आपसे कौन मिलेगा..? ये समय तय करेगा,
जीवन में आप किस से मिलेंगे..? ये आपका दिल तय करेगा,
लेकिन जीवन में आप किस किस के दिल में बने रहेंगे..?
यह आपका व्यवहार तय करेगा..।
*****
"लोगों के दोषों को ना देखें, और ना ही उनकी गलतियों को,
इसकी बजाय, स्वयं के कर्मों को देखें कि आप क्या कर चुके हैं
और क्या करना बाकी है..।"
*****
अहंकार मनुष्य को यह विश्वास दिला देता है
कि उसके द्वारा किया कार्य कभी अनुचित नही हो सकता,
और उसी भ्रम में वह हजारों अपराध करता रहता है..।
*****
वह व्यक्ती जो सौ लोगों से प्यार करता है
उसके पास खुस रहने के लिए भी सौ कारण होते हैं।
और जो किसी से प्यारा नही करता..
उसके पास खुस रहने का कोई कारण नही होता..।
*****
जो मेहनत पर भरोशा करते हैं..
वो किस्मत की बात कभी नही करते..।
*****
इच्छाओं का कभी अंत नही होता,
अगर आपकी एक इच्छा पूरी होती है तो,
दुसरी इच्छा तुरन्त जन्म ले लेती है..।
*****
ताकत की जरुरत तभी होती है,
जब कुछ बुरा करना हो..
वरना दुनियां में सब कुछ पाने के लिए..
सिर्फ प्रेम ही काफी है..।
*****
कर्म के पास ना कागज है और ना ही किताब है,
लेकिन फिर भी सारे जगत का पुरा हिसाब है..।
*****
अभिमान तब आता है..
जब हमें लगता है कि हमने कुछ किया है..
सम्मान तब आता है..
जब दुनियां को लगता है कि आपने कुछ किया है..।
*****
मनुष्य जन्म से नही,
बल्कि कर्म से शूद्र और ब्राम्हण होता है..।
🙏

0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box