Header Ads Widget

जल्दी बुढ़ापा आने के कारण और बुढ़ापे से बचने के उपाय

जल्दी बुढ़ापा आने के कारण : आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें स्वयं के लिए वक्त ही नही मिलता, ना समय पर खाना ना समय पर सोना, हर तरफ प्रदूषण युक्त वातावरण, और बढ़ती हुई घर की जिम्मेदारियां, इन सब के बीच में स्वयं को भूल जाना पड़ता है। जिसका नतीजा यह होता है कि, हम समय से पहले ही कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, या तो फिर समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। 

causes-of-early-old-age-and-ways-to-avoid-old-age

जल्दी बुढ़ापा आने के कारण : हर कोई चाहता है कि उसकी सेहत हमेशा बनी रहे, वह स्वस्थ रहे, निरोगी रहे और लम्बी जिन्दगी जिये। आइए आपको हमेशा स्वस्थ रहने के तरीके या कुछ ऐसे हमेशा जवां दिखने के उपाय बताते हैं जिसे अपनाकर आप इन्हें काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। 

causes-of-early-old-age-and-ways-to-avoid-old-age

बुढ़ापे से बचने के उपाय या जल्दी बुढ़ापा आने के कारण  

ऐसी कौन सी आदतें हैं जिसके कारण लोग अपनी उम्र से ज्यादा या फिर बूढ़े दिखने लगते हैं चलिए जानते हैं 

जल्दी बुढ़ापा आने के कारण

1. बहुत ज्यादा ठंड या बहुत गर्म पदार्थों का सेवन
2. बहुत तेजी से या जल्दी खाना, खाने को चबाकर आराम से खाना चाहिए।
3. खाना खाते समय बार बार पानी पीना, खाना खाते समय बार बार पानी नही पीना चाहिए, खाने के बाद थोड़ा पानी और खाने के 45 मिनट बाद पेट भर पानी पीना चाहिए।
4. नींद कम लेने से, प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना चाहिए।
5. ज्यादा गर्म चीजें खाने से।
6. ज्यादा मसालेदार, तीखा, ज्यादा मीठा और बहुत खट्टी चीजें खाने से।
7. पौष्टिक आहार कम और चटपटी मसालेदार चीजें ज्यादा खाने से।
8. ज्यादा हार्ड चीजें खाने से, वो चीजें खाएं जो जल्दी हजम होती हैं और पाचन क्रिया पर ज्यादा लोड/जोर ना डालती हों। 
9. छोटी छोटी बातों पर ज्यादा टेंशन लेने से।
10. प्रदूषित वातावरण में ज्यादा समय तक रहने से।
11. हर समय तनावग्रस्त रहने से, हंसी मजाक और मनोरंजन करते रहिए।
12. जरूरत से ज्यादा नशीले / मादक पदार्थों के सेवन से। 
13. बहुत ज्यादा भागदौड़ भरी दिनचर्या से।
14. बहुत ज्यादा व्रत या उपासना करने से।
15. भूख ना होने पर भी खाते रहने से। (लालच)
16. मन की स्थिरता से, मन को एकाग्र, स्थिर और शांत रखने की कोशिश करते रहें। 
17. पानी कम पीने से, रोज 8-10 लीटर पानी पीना चाहिए।
18. फलों का सेवन न करने से, मौसम के अनुसार जो मिले, उन फलों का सेवन करते रहना चाहिए। 
19. दूध, दही, घी आदि का सेवन न करने से, कोशिश करें कि आपके भोजन में, या फिर अन्य किसी भी तरह से, दूध, दही, घी, आदि का सेवन करते रहें। 
20. घर का माहौल हमेशा खराब होने से, कम बोलना और ज्यादा समझना, और व्यर्थ के विवाद में नहीं आना चाहिए। 
21. ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स, शराब आदि के कारण, इनसे दूरी बनाने की कोशिश करें। 
22. मानसिक नकारात्मकता के कारण। हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए, सकारात्मक रहिए और सोचिए।
23. मानसिक और शारीरिक मेहनत में समन्वय ना होने से, मेहनत करें, वह भी जरूरी है, लेकिन दिमाग का इस्तेमाल भी करें। 
24. अस्त व्यस्त दिनचर्या के कारण, इसलिए हर काम का समय निर्धारित करें, और सभी काम समय पर करें।
25. ज्यादा आलस, क्रोध/गुस्सा करने से, आलस्य और क्रोध दोनो ही नुकसानदायक होते हैं, इसलिए दोनों से बचने की कोशिश करना चाहिए। 
26. बचपन से ही गंदी आदतों में पड़ जाने से।
27. हर समय ज्यादा बोलना या व्यर्थ ही बोलते रहने से। ज्यादा बोलने से शारीरिक एनर्जी खराब होती है।
28. मन में गंदी बातें या ख्याल आदि सोचते रहने से। इसलिए मन को एकाग्र, शांत और अच्छी बातों में लगाएं।
29. सिर्फ काम, काम और सिर्फ काम करते रहने से, थोड़ा घूमना फिरना, और कुछ समय परिवार या दोस्तों के लिए भी होना चाहिए।
30. पारंपरिक और आयुर्वेदिक चीजों को छोड़ कर रासायनिक/केमिकल युक्त चीजों के ज्यादा इस्तेमाल से।
31. सब कुछ करते रहते हैं, लेकिन खुद पर ध्यान नहीं रहता, सब कुछ करें, लेकिन अपने भोजन और शरीर का ध्यान रखें, क्योंकि अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तभी तो दूसरों का ध्यान रख पाएंगे। 
32. नियमित व्यायाम न करने से, प्रतिदिन सुबह कम से कम 10 मिनट व्यायाम जरूर करें।
अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों पर ध्यान देना सुरू कर देते हैं, तो निश्चित है कि आप इनसे लाभान्वित होंगे, और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ