Header Ads Widget

बचत खाते को जन धन खाते में कैसे परिवर्तित करें और जानिए जन धन खाते के फायदे क्या क्या हैं

Pradhan mantri Jan dhan yojna: How to convert savings bank account to Jan dhan account अपने सेविंग अकाउंट को जनधन खाते में कैसे बदलें 

convert-savings-account-to-Jan-Dhan-account-benefits-of-Jan-Dhan-account-hindi

अब आप भी अपने सेविंग अकाउंट को जनधन खाते में बदल सकते हैं, और कई खास सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana:- कोरोना संकट के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार महिलाओं के जनधन खातों में सीधे तौर पर पैसे ट्रांसफर कर, देश के गरीब लोगों की आर्थिक मदद कर रही है। इसलिए अगर आप भी जनधन खाता खुलवाना चाहतें हैं या फिर अपने पुराने बचत खाते को ही जनधन अकाउंट में परिवर्तित करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया भी बहुत आसान है।  

Jan dhan yojna: पहले जानते हैं जन धन खाते के फायदे

प्रधान मंत्री जन धन खाते में कई सारी ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जिसके लिए समान्य बचत खाते में भी भुगतान करना पड़ता है, जैसे-
1. नि:शुल्क मोबाइल बैंकिंक की सुविधा मिलती है। 
2. जनधन खाते में जमा पैसों पर ब्याज मिलता है।
3. जनधन खाता धारक इस खाते में निशुल्क दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होता है। 
4. आप आपने खाते से 10 हजार रुपये तक का ओवरड्राफ्ट कर सकते हैं, अगर खाते में पैसा नही है तो भी आप 10 हजार रुपये निकाल सकते हैं, लेकिन यह सुविधा खाता खुलवाने के तुरंत बाद नही मिलती, इसके लिए बैंक द्वारा निर्धारित कुछ महीनो का समय लगता है। 
5. जन धन खाते में न्यूनतम बैंलेस की अवश्यकता नहीं होती, हां अगर आप चेक बुक ले रहे हैं, तो आपको न्यूनतम बैंलेस रखना पड़ेगा। 
6. इस खाते में इसमें 30 हजार रूपए का बीमा भी होता है, जो कि खाताधारक के निधन पर उसके वारिस बनाए गए व्यक्ति को मिलता है। 
सबसे बड़ी बात यह है कि आपको इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की भी कोई टेंशन नहीं है। प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत जो खाते खोले जाते हैं उनमें न्यूनतम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। 


Pradhan mantri jan dhan yojna: चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने वर्तमान सेविंग (बचत) खाते को जनधन खाते में बदलवा सकते हैं..


सेविंग अकाउंट को जनधन खाते में बदलने का तरीका

किसी भी बैंक के पुराने सेविंग (बचत) खाते को जनधन खाते में बदलना बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना पड़ेंगे..

  1. आप पहले बैंक जाइए, वहां एक फॉर्म मिलेगा, जिसे भरते समय RuPay कार्ड प्राप्ति के लिए आवेदन करना होगा। 
  2. फॉर्म भर के उसे बैंक में जमा कर दीजिए। 
  3. अब कुछ ही दिनों आपका खाता जनधन खाते में बदल दिया जाएगा। 

अब जानते हैं कि अगर नया खाता खोलना हो तो क्या करना होगा

PM Jan dhan yojna: इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट हैं

आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर आइडी कार्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड। इनमें से किसी भी एक दस्तावेज के साथ पैन कार्ड आवश्यक है। 
अब आपको अपने नजदीकी किसी भी बैंक में जाना है, यहां पर आपको जनधन खाते का फॉर्म लेकर भरना पड़ेगा, इसमें अपनी सरी जानकारी भरिए, जिसमें आवेदक के वारिस (नॉमिनी) की डिटेल्स जरूर भरें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो, सब कुछ भर के फार्म जमा कर दीजिए। याद रखिए इसमें आपको RuPay कार्ड के लिए आवेदन जरूर करना है, आपका खाता उसी दिन या दूसरे दिन तक खुल जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ