Header Ads Widget

अमेजन के जंगल: क्या आप जानते हैं अमेजन जंगल के बारे में, रहस्यों से भरा है ये अमेजन

Amazon forest: Amazon is a largest forest in the world अमेजॉन या अमेजन का नाम सुनते ही हम सोचते हैं कि ये एक ऑनलाइन शॉपिंग करने का प्लेटफॉर्म है लेकिन अधिकतर लोग शायद ही जानते होंगे कि अमेजन इस पृथ्वी का सबसे बड़ा और रहस्यमय जंगल है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में 

what-is-amazon-amazon-forest-rivers-details-hindi

हम आज आपको Amazon forest का परिचय कराते हैं

दरअसल Amazon एक बहुत ही विशाल और खतरनाक जंगल का नाम है, जो कि दक्षिण अमेरिका के एक बहुत बड़े भू भाग पर फैला है। 

* इसे एमज़ोनिया, वर्षा वन, और (Amazon) अमेजन वन के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें हमेशा बारिश होती रहती है, इसी कारण से ये अत्यधिक ठंड और नमी वाला वन है, यहां बहुत चौड़ी पत्तियों वाले पेड़ भी बहुत अधिक हैं। 

* शायद आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि विश्व की सबसे ज्यादा लगभग 20% ऑक्सीजन की उत्पत्ति इसी अमेजन जंगल से होती है, जिसकी वजह से इसे "Lungs of earth" पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है। 
* ये जंगल इतना बड़ा है कि जिसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते, अगर इसे किसी राष्ट्र का दर्जा दे दिया जाय तो यह लगभग विश्व के नौवें सबसे बडे़ देश के बराबर होगा। यह लगभग 5.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर (1मिलियन=10 लाख) में फैला है।  
what-is-amazon-amazon-forest-rivers-details-hindi

* Amazon (अमेजन) वन का क्षेत्रफल इतना ज्यादा है कि इसकी सीमाएं विश्व के नौ देशों ब्राजील, कोलंबिया, पेरू, बोलीविया, गुयाना, वेनेजुएला, इक्वाडोर, सूरीनाम फ्रेंच, गुयाना से लगी हैं। इस वन में लगभग सभी प्रकार के जीवों का भंडार हैं। 

* Amazon (अमेजन) जंगल में सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाती, कहीं कहीं या कुछ क्षेत्रों में ही सूर्य की रोशनी पहुंच पाती है, जिसकी वजह से जंगल का लगभग पूरा धरातल अंधेरे में डूबा रहता है।  


* शायद आपको मालूम नही होगा कि विश्व का सबसे खतरनाक और विशालकाय सांप "एनाकोंडा" भी अमेजॉन के जंगल में पाया जाता है, यह इतना बड़ा होता है कि भेड़ बकरियों को तो बहोत ही आसानी से निगल जाता है। 
* अमेजन (Amazon) के जंगलों में विश्व के सबसे ज्यादा जहरीले कीड़े मकोड़े पाए जाते हैं और वहां उनकी लगभग 25 लाख प्रजातियां पाई जाती हैं।  
what-is-amazon-amazon-forest-rivers-details-hindi

* आपको ये जानकर भी आश्चर्य होगा कि अमेजन (Amazon) जंगल में 3000 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां और यहां के पौधों में लगभग 70% पौधे ऐसे हैं जिन्हें औषधीय उपयोग में लाया जाता है। 

* इन जंगलों में जो नदी बहती है उसका नाम भी Amazon (अमेजॉन) है जो कि विश्व की सबसे बड़ी नदी है, इसकी लम्बाई 6400 किलोमीटर है। 

* Amazon (अमेजॉन) वन में बारिश हमेशा होती है, लेकिन बरसात के मौसम में अमेजॉन नदी एक भयंकर रूप ले लेती है जिसकी वजह से इसकी चौड़ाई लगभग 180 से 190 किलोमीटर तक बढ़ जाती है, और इसकी 1100 से ज्यादा सहायक नदियां भी है। 
* एक आश्चर्यजनक बात यह भी है कि अमेजन नदी इतनी बड़ी होने के बावजूद भी , इसके ऊपर एक भी पुल नहीं बना है।

* अमेजन (Amazon) जंगल की एक और अद्भुत बात है कि इसमें में एक शहर स्थित है जिसे विश्व की "सीक्रेट सिटी" नाम से भी जाना जाता है, और ये शहर जंगल के बीच बहुत ही दुर्गम स्थान पर बसा हुआ है, जिसकी आबादी लगभग 4 लाख से भी ज्यादा है ।

* इसके अलावा भी अमेजन जंगल में आज भी ब्राजील कि लगभग 240 (आदिवासी) जनजातियां निवास करती है।
 
* अमेजन जंगल में लगभग 16 हजार अलग अलग तरह के पेड़ों की प्रजातियां और लगभग 390 मिलियन पेड़ हैं जिसकी वजह से इसे पेड़ों का घर भी कहा जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ